डीएसपीएमयू : बीएड के लिए 7 तक होगा आवेदन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बीएड कोर्स में रिक्त स्थानों पर नामांकन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के बीएड कोर्स में अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को अपने सीएमएल रैंक और श्रेणी का उल्लेख करना अनिवार्य है। आवेदन 07 जनवरी 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ धनंजय बासुदेव द्विवेदी ने अभ्यर्थियों से तय समय सीमा के अंदर आवेदन जमा करने के लिए कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *