डीएसपीएमयू : बीबीए-ईएलएल के छात्रों के बीच हुई मारपीट, जांच करेगी कमेटी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में सोमवार को दो विभागों के छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान कर ली है और मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब बीबीए और अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर (ईएलएल) विभाग के छात्रों में झगड़ा हो गया। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि यह विवाद एक छात्रा को लेकर शुरू हुआ था। मारपीट की खबर मिलते ही आधे दर्जन से अधिक शिक्षक मौके पर पहुंचे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कैंपस में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस संबंध में प्रभारी कुलपति अंजनी कुमार मिश्र ने कहा कि वे एक मीटिंग में व्यस्त थे, यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *