डीएसपीएमयू : हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यशोधरा नहीं रहीं

रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में हिंदी विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यशोधरा राठौर का निधन गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में हो गया। डॉ. यशोधरा (62 वर्ष) पिछले 6 वर्षों से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से ग्रस्त थीं। वे 2028 में सेवानिवृत्त होने वाली थीं। डॉ. यशोधरा अपने पीछे पति, दो पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। जेपीएससी 2008 बैच की डॉ. यशोधरा की पहली नियुक्ति टाटा कॉलेज, चाईबासा में हुई थी। उनके निधन पर वीसी प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, आरयू के वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार व अन्य ने शोक जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *