डीएसपी-एसडीएम ने जाने बंदियों के हाल:करौली जिला जेल में बैरक-भोजनशाला जांची, 177 बंदी मिले

करौली जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को करौली जेल का औचक निरीक्षण किया। पुलिस उप अधीक्षक करौली के नेतृत्व में यह निरीक्षण किया गया। टीम में एसडीएम करौली प्रेमराज मीणा, थानाधिकारी करौली, थानाधिकारी सदर करौली, थानाधिकारी लांगरा, आरपीएस उदय सिंह और सदर करौली पुलिस जाब्ता शामिल थे। निरीक्षण के दौरान जेल की बैरकों और भोजनशाला की गहन जांच की गई। जेल में कुल 177 बंदी पाए गए, जिनकी नियमानुसार तलाशी ली गई। जांच में किसी भी प्रकार की निषिद्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *