भिलाई|सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने शुक्रवार को सीजीपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर पुलिस उप अधीक्षक बनी यामिनी सिदार और परिवार से मिलकर उनकी ऐतिहासिक सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इंद्रजीत सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंद्रजीत ने कहा कि छोटी बहन यामिनी की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को पाने निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर समिति के अनिल चौधरी, मलकित सिंह लल्लू, जोगा राव, शहनवाज कुरैशी, सोम सिंह, वाजिद अंसारी, सुनील यादव, रमन राव, गुरमीत सिंह, इंद्रजीत चिंटू आदि उपस्थित थे।


