डीग जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर विधायक ने किया शुभारंभ

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में डीग जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने फीता काटकर इस शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने बताया कि यह शिविर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया है। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदान करना किसी को जीवनदान देने के बराबर होता है।
शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर सीएमएचओ विजय सिंघल, पीएमओ डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. राजीव मित्तल और डॉ. मानसिंह मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं में गौरव सोनी, भावना गांधी, प्रीति गर्ग, जतिन गुप्ता, सर्वेश अरोड़ा और खेमचंद कोली सहित अन्य मौजूद रहे। सभी मौजूद लोगों ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *