डीग पुलिस ने 8 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:’ऑपरेशन एंटी-वायरस’ के तहत करोड़ों की ठगी का खुलासा

डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश पर ‘ऑपरेशन एंटी-वायरस’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। कामा, जुरहरा और पहाड़ी पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों से कुल 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी ठग सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगते थे। वे सस्ते दामों पर लैपटॉप और गाय-भैंस बेचने का झांसा देते थे। इन ठगों ने अब तक कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है और करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। कामा पुलिस ने इस अभियान के तहत तीन वांछित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर इन्हें अकाता के बस स्टैंड से पकड़ा। पहाड़ी पुलिस ने 14 महीने से फरार चल रहे साइबर ठग परवेज कठोल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं, जुरहरा पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड के साथ चार अन्य साइबर ठगों, जिनमें तारीफ, सोहिल, एजाज और जुनैद शामिल हैं, को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी साइबर ठगों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *