डीग में जीवन ज्योति दीर्घ गोशाला का उद्घाटन:गौ संवर्धन और सनातन संस्कृति की रक्षा मुख्य उद्देश्य

डीग के कामां रोड पर रविवार को जीवन ज्योति दीर्घ गोशाला बृज लठावन धाम का शुभारंभ हुआ। यह गोशाला परम पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर, महंत लक्ष्मण मंदिर डीग की प्रेरणा और आचार्य पंडित गणेश दत्त पाराशर के सानिध्य में स्थापित की गई है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी निर्मल गोयल ने कहा कि गौ संवर्धन और संरक्षण के माध्यम से सनातन संस्कृति की रक्षा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने गाय को 36 करोड़ देवी-देवताओं का निवास बताते हुए गौ सेवा के महत्व पर जोर दिया। गोयल ने अपनी जन्मभूमि की सेवा करने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या हुई
कार्यक्रम से पहले सुबह 8 बजे सुंदरकांड और भजन संध्या का आयोजन किया गया। राकेश आराधना वाले, बंटी बंसल और सुभाष पेट्रोल पंप वाले ने अतिथियों का माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
गोशाला के प्रेरणास्रोत और लक्ष्मण मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कहा कि गौ भूमि पर किया गया हर पुण्य कर्म कई गुना फल देता है। उन्होंने सच्ची गौ सेवा को हृदय को आनंदित करने वाला बताया। संत शिवराम दास जी महाराज ने भी गौ माता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पीतम दास मंदिर के महंत कृष्णा बाबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, पशुपालन विभाग की उपनिदेशक भावना यादव, आलोक सौखिया, रेखा गोयल, सतीश तमोलिया, रमेश अरोड़ा, पूर्व पार्षद मोहन स्वरूप पाराशर, सुंदर सरपंच सहित बड़ी संख्या में भक्त और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि मनोज पाराशर ‘मनु’ ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *