डीग में कामा रोड पर दिदावली गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार विश्राम (35) को टक्कर मार दी। इस हादसे में विश्राम गंभीर रूप से घायल हो गए। वह डीग से काम करके अपने गांव परमदरा जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस ने घायल विश्राम को डीग अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद, विश्राम की नाक में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायल युवक को चेकअप के दौरान नाक में गंभीर चोट पाई गई, जिसके चलते उसे हायर सेंटर भेजा गया है।


