डीग जिले की कामां विधायक नौक्षम चौधरी और एक गिट्टियों से भरे ओवरलोड डंपर का आमना सामना हो गया। दोनों एक दूसरे के सामने वाहन खड़े करके अड़े रहे। इस दौरान मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। पुलिस ने ओवरलोड गिट्टियों से भरे डंपर को जब्त कर लिया है। नौक्षम चौधरी का काफिला अटका पहाड़ी थाने ASI घनश्याम ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गाजुका मोड़ पर जाम लगा हुआ है। कामां विधायक नौक्षम चौधरी का काफिला भी जाम में फंसा हुआ है। जब मौके पर जाकर देखा तो, एक गिट्टियों से भरे ओवरलोड डंपर के सामने कामां विधायक नौक्षम चौधरी का काफिला रुका हुआ था। जिसके बाद ओवरलोड डंपर को जब्त किया गया। मौके पर जाम को खुलवाया गया। जिसके बाद विधायक नौक्षम चौधरी के काफिले को वहां से रवाना किया गया। अब तस्वीरों में देखिए, मौके पर क्या थे हालात… 15 मिनट तक लगा जाम जब इस घटना के बारे में पता करने के लिए विधायक नौक्षम चौधरी को 5 बजकर 2 मिनट पर फोन किया गया तो, किसी व्यक्ति ने उनका फोन उठाया और यह कहकर फोन काट दिया अभी विधायक से बात करवा दूंगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि विधायक नौक्षम चौधरी कामां की तरफ से आ रहीं थी। इस दौरान जब उनका काफिला गाजुका मोड़ की तरफ से निकल रहा था तो, सामने से एक गिट्टियों से भरा डंपर आ रहा था। इस दौरान विधायक के काफिले और ओवरलोड डंपर का आमना सामना हो गया। दोनों गाड़ियां आमने सामने खड़ी रहीं। जिसके बाद मौके पर जाम लग गया। करीब 15 से 20 मिनट तक गाजुका मोड़ पर जाम लगा रहा। पुलिस ने आकर जाम को खुलवाया। ओवरलोड डंपरों को रुकवाया अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब कामां विधायक नौक्षम चौधरी ओवरलोड वाहनों पर सख्त नजर आईं। रविवार को कामां कस्बे में जाटव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर लौटते समय विधायक ने देवी गेट के पास ओवरलोड डंपरों को रोक लिया। मौके पर कामां पुलिस को बुलाया और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को मौके पर बुलाकर जब्त करवाए रविवार दोपहर बाद विधायक नौक्षम चौधरी सामूहिक विवाह सम्मेलन से पहाड़ी की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान कामां-पहाड़ी रोड पर देवी गेट के पास लाइन से ओवरलोड डंपर आते दिखे। विधायक ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और डंपरों को रुकवाया। कामां टाउन चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गिट्टी-बजरी से भरे चार डंपरों को कामां थाने भिजवाया। थाना प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि परिवहन और खनिज विभाग के संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। अब परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग


