डीग में सड़क सुरक्षा अभियान में काटे 30 चालान:यातायात नियम तोड़ने वालों से 26 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला

डीग कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शहर के प्रमुख मार्गों गोवर्धन रोड और कामां रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 30 चालान काटे गए। थाना कोतवाली डीग के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह गुर्जर ने बताया कि अभियान में कुल 30 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल थे। इन चालानों से 26 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने वाहन ड्राइवरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। दोपहिया वाहन सवारों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन ड्राइवरों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट कानूनी अनिवार्यता के साथ-साथ दुर्घटनाओं में जीवन बचाने में भी सहायक होते हैं। डीग कोतवाली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *