डीग में सड़क हादसे में 1 युवक की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, एक युवक घायल

बृज नगर-डीग रोड पर गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बृज नगर थाना क्षेत्र के गांव रविदासपुरा के पास रात करीब 7:30 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही बृज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बृज नगर उपजिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। बृज नगर थाना पुलिस कॉन्स्टेबल भैरव सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान रामअवतार उर्फ भप्पा पुत्र शिब्बन, निवासी तुसारी, थाना कठूमर, जिला अलवर के रूप में हुई है। घायल युवक महेंद्र पुत्र काशी, निवासी गुलावत, थाना हसनपुर, हरियाणा है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *