डीग में सरकारी दफ्तरों में चला स्वच्छता अभियान:कलेक्टर ने खुद झाड़ू लगाकर किया श्रमदान, सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीग जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में मंगलवार को ‘कार्यालय स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग के निर्देशानुसार, यह विशेष सफाई अभियान जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों, बोर्ड और निगमों में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी फाइलों और डेस्क से उठकर कार्यालय परिसर, सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू थामकर सूखे पत्ते और कचरा साफ किया, जिससे अन्य कार्मिकों का उत्साह बढ़ा और सभी ने पूरे मनोयोग से श्रमदान किया। सरकार के निर्देशानुसार, इस अभियान की निगरानी भी सुनिश्चित की गई है। अभियान से संबंधित तस्वीरें DoITC पोर्टल पर ‘Two years of Governance’ आइकॉन के तहत अपलोड की जाएंगी, ताकि जिले के स्वच्छता प्रयासों को राज्य स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। यह अभियान जिला मुख्यालय के अलावा सभी उपखंड कार्यालयों, तहसील मुख्यालयों और पंचायत समितियों में भी चलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *