डीग में जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कैथवाड़ा थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा के नेतृत्व में साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया और 1 नाबालिग को डिटेन किया है।
साथ इन आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड और 1 बाइक जब्त की है। ये अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सस्ते दामों पर दुधारू पशु, कपड़े और गाड़ियां बेचने का विज्ञापन देकर लोगों को ठगते थे।
इसके अलावा यह गिरोह ‘सेक्सटॉर्शन’ के माध्यम से विशेष रूप से बुजुर्गों को निशाना बनाता था। उन्हें ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। 4 महीने में 300 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े
डीग में ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ के दौरान पिछले 4 महीनों में 300 से अधिक साइबर ठगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अपराधियों पर लगाम कसने के लिए समय-समय पर ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान भी चलाया जा रहा है। वर्तमान में पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जिससे ठगी के अन्य बड़े नेटवर्क और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।


