डीग कोतवाली में युवा दिवस के अवसर पर किशन लाल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और लाल मनोहर लाल खंडेलवाल विद्यालय की छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों और असामाजिक तत्वों से निपटने की जानकारी दी गई। उन्हें पुलिस थाने में उपयोग होने वाले हथियारों की कार्यप्रणाली और उनके नामों से भी अवगत कराया गया। थाने में बनी हवालात दिखाई
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में वे 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित कर सकते हैं। साइबर धोखाधड़ी होने पर 1930 नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
इसके बाद, थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने सभी छात्र-छात्राओं को थाने में बनी हवालात (अपराधी कक्ष) और एफआईआर दर्ज करने वाले स्थानों का भ्रमण कराया। आवारा प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहने की सलाह
थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बच्चों को आवारा प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी। उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने से बचने और सावधानी बरतने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर सीओ सीताराम बेरवा, डीग कोतवाली प्रभारी रामनरेश मीणा, एसआई मंगतुराम जधीना, एसआई अमर सिंह, एएमआई नौहबत सिंह, कॉन्स्टेबल समंदर, कॉन्स्टेबल यदुनाथ, हेड कॉन्स्टेबल सतीश कुमार अकेला, कॉन्स्टेबल गौरव, कॉन्स्टेबल बजरंग शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


