डीग में 21 साल की युवती हुई गायब:परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का जताया शक

डीग जिले में सदर थाना इलाके के एक गांव से 21 वर्षीय युवती लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती 26 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे अपने गांव से कस्बे की ओर गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसी दिन एक युवक भी गांव से कस्बे की ओर गया था। उन्हें आशंका है कि वह युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को ढूंढकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
इधर सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार स्थाई वारंटी उम्मेद पुत्र गोपी, जाति बाबरिया, निवासी चकघरवारी, थाना सदर डीग को गिरफ्तार किया है। आरोपी उम्मेद आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वांछित था और 1 साल से फरार था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *