डीजल टैंकर से निकले अवैध शराब के 322 कार्टन

पंजाब से गुजरात की जा रही थी तस्करी, बीकानेर रेंज टीम ने पकड़ी 40 लाख रुपए की शराब बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम ने श्रीगंगानगर के शार्दुलशहर में डीजल टैंकर में भरे अवैध शराब के 322 कार्टन बरामद किए हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपए है। बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम को पंजाब से अवैध शराब की तस्करी किए जाने की इत्तला मिली थी। गुरुवार को सुबह टीम ने श्रीगंगानगर के शार्दुलशहर में अबोहर रोड पर डीजल टैंकर को रोक कर तलाशी ली। टैंकर में डीजल की बजाय अवैध अंग्रेजी शराब के कार्टन भरे थे। पुलिस ने 252 कार्टन शराब और 70 कार्टून बीयर के बरामद किए जिसमें केन भरे थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए है। टैंकर चालक बाड़मेर में बायतु तहसील स्थित रामसरिया निवासी सुरेश मेघवाल को गिरफ्त में लिया। शार्दुलशहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शराब जब्त कर ली और चालक को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि उसे अबोहर-मलोठ के बीच शराब से भरा टैंकर सौंपा गया था जो गुजरात ले जाना था। पुलिस चालक को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। शराब से भरा टैंकर पकड़ने की कार्रवाई एएसपी विजिलेंस पवन कुमार भदौरिया और टीम प्रभारी संदीप पूनिया के सुपरविजन में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल दुर्गादत्त, कांस्टेबल देवीलाल, आत्माराम, सुखजोत शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *