रांची | झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का कहना है कि यदि डीजल पर 3 रुपए तक सेस बढ़ाया जाएगा तो सरकार के राजस्व में भारी कमी आएगी। क्योंकि सेस बढ़ाने के बाद झारखंड में डीजल अन्य राज्यों की तुलना में काफी महंगा हो जाएगा। इससे झारखंड से पड़ोसी राज्यों में जाने वाली गाड़ियां डीजल उन्हीं राज्यों में भरवाएंगी। राज्य के अंदर आने वाली गाड़ियां भी झारखंड में डीजल नहीं लेकर अपने राज्य से ही खरीदकर आएंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि सेस बढ़ाने से डीजल की बिक्री घट जाएगी। अभी प्रति माह डेढ़ लाख किलो लीटर डीजल की बिक्री झारखंड में होती है।


