न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर आज लेकसिटी में कई होटल्स-रिजॉर्ट में जगह-जगह आयोजन होंगे। जहां डीजे आर्टिस्ट सहित कई परफोर्मेंस होंगी। इसी क्रम में शोभागपुरा स्थित ओकेजन गार्डन में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन मनेगा। जिसमें मुम्बई का डीजे आर्टिस्ट ग्रुप म्युजिक माफिया प्रस्तुति देगा। म्युजिक माफिया ग्रुप के एमसी सन्नी ने बताया कि उनका 5 लोगों का ग्रुप है। जिसमें एक एंकर भी हैं। वे न्यू फोक सॉन्ग, वालीबुड न्यू और ओल्ड सॉन्ग पर लोगों को थिरकाएंगे। यहां परफोर्मेंस के लिए उन्होंने खास तरह की ट्यून और म्युजिक तैयार किए हैं। कुछ अलग-अलग सॉन्ग के कॉम्बिनेशन बनाए है। इस पार्टी में यूथ ही नहीं, हर वर्ग के व्यक्ति नए साल के जश्न को एन्जॉय करेंगे। इसमे डीजे सन्नी, डीजे मिक्की, एंकर नितिन दशोरा शामिल हैं।


