डीजे पर नाचते दूल्हे के ताया ने किए हवाई फायर रिश्तेदार को लगे, जख्मी

शादी के बाद रात डीजे पर नाचने दूल्हे के ताया ने नशे की हालत में हवाई फायर किए , जिससे दूल्हे के रिश्तेदार को गोलियों के छर्रे लगे और गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे शुक्रवार देर रात इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। इस संबंध में दूल्हे के ताया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना वल्टोहा के एएसआई बिक्कर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव कुडीवल्लाह में गश्त कर रहे थे। इसी दैरान उन्हे सूचना मिली कि जगबीर सिंह निवासी संघर कोट की शादी हुई थी। घर में दुल्हन आने की खुशी में डीजे पार्टी रखी गई। पार्टी में जहां जगबीर सिंह के दोस्त आए वहीं उन्ही के घर में रहने वाले ताया बलकार सिंह पुत्र महिंदर सिंह जिसने शराब पी रखी थी, ने हवाई फायर किए। जिसे कई रिश्तेदारों ने बहुत समझाया लेकिन वह नही समझा। नशे में धुत हवाई फायर करता रहा। इसी दौरान उसकी ओर से किया गया हवाई फायर करते समय गोली का छर्रा जगबीर सिंह के रिश्तेदार सरबजीत सिंह निवासी गार्डन इन्कलेव अमृतसर को लगा जिससे वह जख्मी हो गया। डीजे पर नाचने वालों में हलचल मच गई और जो लोग समारोह में बुलाए गए थे वह सभी वहां से चले गए। सरबजीत सिंह को तुरंत गाड़ी में अमृतसर के अमनदीप अस्पताल ले जाया गया। एएसआई बिक्कर सिंह ने बताया कि उन्होंने सूचना के आधार पर छापामारी की तो बलकार सिंह वहां से फरार हो गया। जिसके खिलाप केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *