डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 6.78 ग्राम हेरोइन जब्त की:अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6.78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई। डीडवाना डीएसटी और मौलासर पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृत्ताधिकारी जेटू सिंह के निकटतम सुपरविजन में इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रसीदपुरा से मौलासर की ओर एक व्यक्ति बाइक पर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। इस सूचना पर थानाधिकारी मौलासर उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने मोटरसाइकिल को रुकवाकर चालक की तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से 6.78 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी नरेंद्र (23) पुत्र प्रभुराम निवासी बावड़ी, थाना मौलासर को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना मौलासर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस विभाग ने बताया कि इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, इंद्राज, सत्यवीर, सुखाराम, सुरेंद्र और कमलेश सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *