डीडवाना-कुचामन में 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार:कई सालों से चल रहे थे फरार, घेराबंदी कर दबोचा

डीडवाना-कुचामन की परबतसर थाना पुलिस की टीम ने 138 एन.आई. एक्ट के तहत कई सालों से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी वर्ष 2021 और 2022 से फरार चल रहे थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए दोनों स्थाई वारंटियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटियों की पहचान पुनाराम पुत्र मांगूराम चौपड़ा, निवासी कितलसर, पुलिस थाना डेगाना, जिला नागौर और कैलाशराम पुत्र छोटूराम, निवासी बडौडी ढाणी, झुंझारपुरा, भदवा, पुलिस थाना बडू के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार, मफरूर, भगौड़े और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *