डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने वर्ष 2026 के लिए 2 स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 (बुधवार) और गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इन तिथियों पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संबंधित कार्यालयों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय स्थानीय परंपराओं और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।


