डीडवाना के निकटवर्ती गांव शेरानी आबाद के फुटबॉल खिलाड़ी अब्दुल मनान पुत्र नूर मोहम्मद का भारतीय टीम में चयन हुआ है। यह सिलेक्शन अंडर-17 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता टीएमजी एशिया फुटबॉल इंटरनेशनल के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 5 से 9 फरवरी तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होगी, जहां अब्दुल मनान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अब्दुल मनान इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान से एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि इस सफलता के लिए वे पिछले 3 साल से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे थे।
अब्दुल मनान की इस उपलब्धि पर स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अब्दुल मनान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लोगों का कहना है कि अब्दुल मनान की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


