डीडवाना में डॉ. अम्बेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि:संविधान और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

डीडवाना के अम्बेडकर सर्किल में शनिवार को भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहेब को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का नहीं, बल्कि उनके मिशन के प्रति स्वयं को समर्पित करने का संकल्प दिवस है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बने बिना न तो संविधान सुरक्षित रह पाएगा और न ही नागरिकों के अधिकार। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने का आह्वान किया, जिसमें जाति-विहीन समाज, समानता पर आधारित राष्ट्र और संवैधानिक मूल्यों का पालन सुनिश्चित हो। स अवसर पर भीम आर्मी के जिला महासचिव राजुराम चान्दबासनी, अध्यक्ष विकास बालाण, पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, ताराचंद मेघवाल, चोथमल मावा, हरिप्रसाद अडाणिया, सुनिल भाटी, राकेश परिहार, गोविंद सानेल, चेनाराम मेघवाल, रेवंतराम पवांर, पार्षद श्रवण कुमार, रामनिवास, प्रकाश कामणिया, मोहनराम और नानुराम पवांर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने समानता, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *