डीडवाना में आदर्श सरस्वती सेवा समिति ने रविवार को अग्रसेन भवन में 37वां नि:शुल्क मोतियाबिंद एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया। शंकरा आई हॉस्पिटल और जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 90 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 32 मरीजों का चयन लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित मरीजों का सोमवार को जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल में डॉ. संभवी की देखरेख में आधुनिक तकनीक से बिना टांके का ऑपरेशन होगा। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी ने बताया कि मरीजों को चश्मा, भोजन और रहने की व्यवस्था नि:शुल्क दी जाएगी। समिति का अगला शिविर 12 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। समिति द्वारा नियमित रूप से कवि सम्मेलन, होली महोत्सव, नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, दिव्यांगों को उपकरण वितरण और भजन संध्या जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिविर के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इनमें नितेश बाजारी, बनवारी मोट, कमल भारुका, अशोक घोड़ावत, लोकेश अग्रवाल, बालमुकुंद बगड़िया समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


