डीडवाना में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई:दायित्व बोध पखवाड़ा के तहत आयोजन; राष्ट्रप्रेम, त्याग और साहस को किया याद

डीडवाना में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा द्वारा दायित्व बोध पखवाड़ा के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जयंती समारोह का आयोजन सुभाष सर्किल पर किया गया। इसमें राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), श्रीकांत क्लब और भारत स्वाभिमान ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग और साहस को याद किया। वक्ताओं ने नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं और समाज के लिए मार्गदर्शक है। दायित्व बोध पखवाड़ा के माध्यम से समाज में कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र दाधीच, कैलाश सोलंकी, नरपत सिंह राठौड़, स्वामी, भुवनेश कुमार शर्मा, रामेश्वर तूनवाल, भगवान सिंह राठौड़, गिरिराज शर्मा, पवन कुमार जोशी, संजय उपाध्याय, श्योपाल सिंह और राजेंद्र चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *