भास्कर न्यूज|गुमला डीडीसी दिलेश्वर महतो ने खनन प्रभावित सेरेंगदाग के भैंसबथान और हाड़हापाट गांव का दौरा किया।इस क्रम में ग्रामीणों से मूलभूत सुविधा से संबंधित जानकारी ली। ग्रामीणों ने पेयजल बिजली व सड़क से संबंधित समस्या से डीडीसी को अवगत कराया। बताया कि पेयजल हेतु झरना के पानी पर आश्रित रहना पड़ता है। लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है। जिस पर डीडीसी ने कहा कि जल्द ही आप लोगों को झरना का पानी को प्यूरीफाई कराते हुए पेयजल हेतु पानी आपके घरों तक उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सिंचाई हेतु भी पानी को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं भूमि संरक्षण पदाधिकारी को एस्टीमेट तैयार करने की बात कही। वहीं ग्रामीणों से राशन संबंधी पूछताछ भी किया। जिस पर चार से 5 केजी कम राशन देने की बात ग्रामीणों ने कही। जिस पर डीडीसी ने कार्रवाई की बातकहीं।वही डीडीसी ने वॉटर शेड कार्य को देख खुश हुए। इसके बाद सेरका के मैलापाट में ग्रामीण से मुलाकात किया और प्राथमिक विद्यालय जो अधूरा भवन पड़ा था उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।वाटरशेड, चना और सरसों के 91 हेक्टेयर में लगे खेती को देखा। साथी बिशनपुर में वाटर शेड और ड्रैगन फ्रूट खेती की तैयारी को देखा। साथ ही भूमि संरक्षण से बन रहे तालाब का निरीक्षण किया। जल जलछाजन के अध्यक्ष और सचिव से कार्य की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित लोगों में भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह,बीडीओ सुलेमान मुंडा, जिला अनुश्रवण एवं निगरानी समिति के सदस्य अनिरुद्ध चौबे, समत जी सहित कई लोगों उपस्थित थे।


