डीडी नेशनल के रियलिटी शो ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ में रांची का बैंड ‘आदर्श एक्स ओल्ड पाइन’ टॉप-8 में पहुंचा

डीडी नेशनल के प्रसिद्ध प्रोग्राम ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ में शहर के 4 युवाओं के बैंड ‘आदर्श एक्स ओल्ड पाइन’ का सेलेक्शन हुआ है। बैंड के लीड सिंगर आदर्श गुप्ता ने बताया कि 2 महीने पहले मालूम हुआ कि डीडी नेशनल और सारेगामा मिलकर एक रियलिटी शो करवा रहे हैं, जिसका नाम है ‘बैटल ऑफ बैंड्स’। इसमें देश के हर कोने से हजारो बैंड्स ने ऑडिशन दिया और उनमें हमारा बैंड ‘आदर्श एक्स ओल्ड पाइन’ चुन लिया गया। कुछ राउंड्स के बाद इंडिया से टॉप-26 बैंड्स को सिलेक्ट किया गया, जिसमें हमलोग भी शामिल थे। डीडी नेशनल पर 23 दिसंबर से हर शाम 6 बजे इसका प्रसारण हो रहा है। एक एपिसोड ऐसा भी रहा जिसमें हमने अपने झारखंड को प्रतिनिधित्व किया। झारखंडी लोकगीत ‘हाय रे हमार सोना झारखंड’ गाकर खूब तारीफ मिली। इसी बीच हर बार 1-1 करके कुछ बैंड एलिमिनेट हो गए और हम टॉप-26 से टॉप-8 में पहंुच गए हैं। गर्व है कि झारखंड का नाम देश में रोशन किया : आदर्श ने बताया कि मारे बैंड में 4 सदस्य हैं। मुख्य गिटारवादक गौरव, रिदम गिटारवादक और सहायक गायक शुभम कुमार, ड्रमर जिया सिंह व मुख्य गायक मैं आदर्श गुप्ता हैं। हमारी ड्रमर जिया सिंह शिलांग की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने झारखंडी और खासी भाषा का फ्यूजन तैयार कर ड्रम बजाया। टॉप-8 में आकर हम एलिमिनेट हो गए और इसके बाद ग्रैंड फिनाले था जिसमें कैलाश खेर जैसे बड़े गायक आए थे। अफसोस की बात है कि हम ग्रैंड फिनाले तक नहीं पहुंच पाए। हमें खुशी है कि हमने अपने झारखंड का नाम देशभर में में रोशन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *