डीन ने बैटिंग तो अधीक्षक ने की बॉलिंग

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार डॉक्टर खिलाड़ी के रूप में मैदान में नजर आए। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव 2025 का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। डीन डॉ. डी. परमहंस और आयोजन समिति अध्यक्ष अधीक्षक डॉ. आशुतोष चौऋषि ने मशाल प्रज्ज्वलित कर रैली निकाली। लिटरेरी, फाइन आर्ट्स, स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेल मैदान में डीन ने बैटिंग की और अधीक्षक ने गेंदबाजी कर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। डीन ने खेलों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया। छात्रों ने मार्गदर्शन के लिए कॉलेज प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। खेल के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता मेडिकल कॉलेज वार्षिकोत्सव- खेल गतिविधियों से हुई शुरुआत अधीक्षक डॉ. आशुतोष चौऋषि ने कहा कि खेल शारीरिक और पेशेवर विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए फायदेमंद हैं। सहायक पीआरओ राहुल अष्टाना ने बताया कि वार्षिकोत्सव मंगलवार से 20 दिसंबर तक चलेगा। शुभारंभ के पहले दिन डॉक्टरों और एमबीबीएस 2021 छात्रों के बीच मैच हुआ, जिसमें एमबीबीएस छात्रों ने जीत हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *