डीपीएस का वार्षिक खेलकूद महोत्सव के विजेता पुरस्कृत

भास्कर न्यूज |गिरिडीह दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक खेल-कूद महोत्सव का हर्षोल्लासपूर्ण समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह सलूजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमेन बलजीत सिंह सलूजा ने की। खेल-कूद महोत्सव के दौरान जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को विभिन्न हाउसों में बांटकर प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी एवं एथलेटिक्स जैसी खेल विधाओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के बाद विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह सलूजा, प्राचार्य डॉ. सोनी तिवारी एवं उप-प्राचार्य विकास सिन्हा द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समग्र प्रदर्शन के आधार पर पवन हाउस को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया, जबकि आकाश हाउस उपविजेता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *