डीपी से ऑयल और तांबा चुरा ले गए चोर:बिजौला गांव में 2 डीपी पर किया हाथ साफ, गांव के प्रवेश द्वार पर बिखरा मिला सामान

डूंगरपुर के चितरी थाना क्षेत्र के बिज़ोला गांव में मंगलवार रात चोरों ने बिजली के पोल पर लगी 2 डीपी को अपना निशाना बनाया। चोरी ने पोल पर लगी दोनों डीपी को नीचे गिराया और उसमें से ऑयल और तांबा निकालकर फरार हो गए। गांव के प्रवेश द्वार पर डीपी का खोल और अन्य सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजोला गांव निवासी लल्लूराम पाटीदार ने बताया कि गांव के प्रवेश द्वार पर बिजली के पोल पर 2 डीपी लगी हुई थी। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने पोल पर लगी दोनों डीपी को नीचे गिराया और चोर डीपी में से ऑयल और तांबा निकालकर फरार हो गए। सुबह लोग जब उठे तो देखा कि गांव के प्रवेश द्वार पर डीपी का खोल ओर अन्य सामान बिखरा हुआ था। ग्रामीणों की घटना की जानकारी बिजली विभाग और चितरी थाना पुलिस को दी। सूचना पर बिजली विभाग ओर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । जहां पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं, बिजली विभाग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *