डीवीसी बोकारो थर्मल में मजदूर की मौत:तबीयत बिगड़ने पर नहीं मिली मेडिकल सुविधा, परिजनों ने किया प्लांट गेट जाम

बोकारो जिले के डीवीसी थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। के आर कंस्ट्रक्शन कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करने वाले 43 वर्षीय अशोक भुइयां की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मृतक गोबिंदपुर ‘बी’ पंचायत के जरवा बस्ती का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, अशोक की तबीयत ड्यूटी पर आते ही खराब होने लगी थी। वह किसी तरह कार्यस्थल तक पहुंचे। कुछ देर बाद उन्हें प्लांट के अंदर एक बॉक्स पर बेहोश अवस्था में पाया गया। साथी मजदूर उन्हें तुरंत डीवीसी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी मजदूरों ने काम रोक दिया घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे सभी मजदूरों ने काम रोक दिया। मृतक के परिजन और जरवा बस्ती के ग्रामीण शव के साथ प्लांट का मुख्य द्वार जाम कर दिया। परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे थे। ग्रामीणों ने प्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *