डीसी के एक फरवरी से मजदूरों की बहाली के आश्वासन के बाद मोर्चा ने उठाया धरना

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट से निकाले गए 65 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों की बहाली को लेकर मजदूर एक्शन कमेटी सांझा मोर्चा ने वीरवार को रणजीत एवेन्यू स्थित हरतेज अस्पताल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। हरतेज अस्पताल से अजनाला रोड बाईपास तक एक किलोमीटर तक जाम लगने से 2 घंटे लोग परेशान रहे। वहीं 1 फरवरी को मजदूरों को बहाल किए जाने के आश्वासन के बाद मोर्चा ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *