डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को जनता दरबार लगाया। अपने कार्यालय कक्ष में शहर आैर गांव के लोगों की समस्याओं को सुना आैर कुछ का मौके पर समाधान भी कराया। इस दौरान सबसे अधिक जमीन आैर मंईयां सम्मान योजना के कागजात में गड़बड़ी की शिकायत पहुंची। आवेदकों ने कहा कि जमीन के कागजात में गलत नाम, खाता चढ़ा दिया गया है। रसीद नहीं कटने सहित अंचलों में काम नहीं होने की शिकायत सबसे अधिक आई। दूसरी आेर कई महिलाओं ने राशन कार्ड में नाम नहीं चढ़ने, नाम में गड़बड़ी की वजह से मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। डीसी ने कहा कि त्रुटि दूर करने के लिए आवेदन दें। जिन महिलाओं को पैसा मिल रहा है, उन्हें उसका सदुपयोग करने की नसीहत दी।


