डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन आज से 3 दिन की हड़ताल पर

अमृतसर | पंजाब राज्य जिला डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 15 से 17 जनवरी तक दफ्तरी काम ठप करने ऐलान किया है। इसके लिए कर्मचारियों की ओर से डीसी, समूह उपमंडल मजिस्ट्रेट, समूह तहसील और समूह कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर हर तरह का ऑफलाइन और ऑनलाइन काम बंद रहेगा। प्रधान अश्नील कुमार, सीनियर मीत प्रधान प्रीती गुलशन और जनरल सेक्रेटरी दीपक कुमार ने सभी अधिकारियों को लेटर लिखकर सूचित कर दिया है। डीसी ऑफिस की बिल्डिंग में हजारों लोग रजिस्ट्री समेत अन्य कामों के लिए आते हैं। कर्मचारियों की कलमछोड़ हड़ताल हजारों लोगों का काम प्रभावित होंगे व परेशानी झेलनी पड़ंगी।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *