डीसी ने बच्चों के साथ केक काटकर लोहड़ी पर्व मनाया

लुधियाना| रेडक्रॉस बाल भवन में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सीनियर सिटीजन होम में बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने केक काटकर लोहड़ी का त्योहार मनाया। डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल ने सोमवार को सराभा नगर स्थित रेड क्रॉस बाल भवन और सीनियर सिटीजन होम में बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। डीसी जोरवाल ने वहां बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ करीब एक घंटा बिताया, उन्हें मिठाइयां, मूंगफली बांटी और उनका हालचाल जाना। लोहड़ी के शुभ अवसर पर अलाव जलाने में वह भी उनके साथ शामिल हुए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोहड़ी राज्य का पारंपरिक त्योहार है जो पंजाब के कोने-कोने में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि त्योहार का अत्यधिक महत्व है, इसलिए उन्होंने त्योहार की खुशी उनके साथ साझा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से यहां आने का फैसला किया। डीसी जितेंद्र जोरवाल ने बाल भवन, वरिष्ठ नागरिक गृह के सुचारू संचालन के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, जो ईमानदारी से मानव जाति की सेवा कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *