अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि आगामी सीजन में धान खरीद को लेकर आढ़तियों, शैलर मालिकों और खरीद एजेंसियों के अफसरों संग मीटिंग की। डीसी ने आढ़तियों और शैलर मालिकों की समस्याओं को सुनकर भरोसा दिलाया कि प्रशासन की तरफ से हर तरह का सहयोग मिलेगा। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। सभी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक बाजार का व्यक्तिगत रूप से दौरा करें। कोई समस्या हो तो उसका मौके पर समाधान कराएं। डीसी ने कहा कि मंडियों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर एडीसी जनरल रोहित गुप्ता, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अमनदीप सिंह, मंडी अफसर रमनदीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।


