डीसी पदाधिकारियों संग सिंगल प्लास्टिक यूज संबंधी की चर्चा

अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने मारवाड़ी पंचायत बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ जी (श्री अग्रसेन मंदिर) के पदाधिकारियों संग सिंगल प्लास्टिक यूज पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट में आयोजित होने वाले धार्मिक समारोहों या मेलों के दौरान प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग बिल्कुल न किया जाए। क्योंकि इससे सीवरेज जाम की स्थिति पैदा होती है। साथ ही निगम अधिकारियों को मंदिर के बाहर लगी हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत करवाने व सीवेज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी सुखमन सिंह, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *