डीसी साहब… ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए ही स्कूल जा रहे, कुछ कीजिए

राजधानी रांची में ठंड का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान भले ही 7 डिग्री के आसपास है, लेकिन कनकनी से जन-जीवन बेहाल है। कांके, नामकुम क्षेत्र में तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह में घना कोहरा और कनकनी से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में स्कूल खुले हुए हैं। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचाने के चक्कर में अभिभावक भी ठिठुर रहे हैं। रविवार को भास्कर कार्यालय में फोन करके कई अभिभावकों ने स्कूल बंद होने से संबंधित पूछताछ की। उन्होंने कहा प्रशासन कोई एक्शन नहीं लेता है तो बच्चों की तबीयत बिगड़ेगी। क्योंकि अभी से ही अधिकतर घरों में बच्चे बीमार हो रहे हैं। सर्दी-खांसी और बुखार से बच्चे पीड़ित हैं। डॉक्टरों के यहां भीड़ बढ़ गई है। इसके बावजूद न तो शिक्षा विभाग और न जिला प्रशासन के स्तर से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। डीसी ने अपने स्तर से निर्णय नहीं लिया तो ठंड के साथ बच्चों की स्थिति बिगड़ेगी। इधर, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग स्कूल बंद करने से संबंधित आदेश जारी करता है। विभाग से निर्देश मिलते ही स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *