डी-डिवीजन और कंटोनमेंट में सबसे ज्यादा 4-4 वाहन चोरी, लूट स्नैचिंग के ए-डिवीजन में 5 केस

अमृतसर | कमिश्नरेट में अप्रैल महीने में स्नैचिंग/लूटपाट, वाहन चोरी, साइबर क्राइम, छेड़छाड़, घरों-दुकानों में चोरी, हादसों और अन्य कुल 337 मामले दर्ज हुए हैं। एरिया वाइज देखे तो डी-डिवीजन और कंटोनमेंट में सबसे ज्यादा वाहन चोरी के 8 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा स्नैचिंग-लूटपाट की सबसे ज्यादा 5 वारदातें ए-डिवीजन में सामने आई हैं। सिटी में इस महीने हत्या के 3 केस दर्ज हुए हैं। अप्रैल में हुए 3 हादसों में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा सिटी में कुल 3 फायरिंग के केस दर्ज हुए, जिसमें सुल्तानविंड के फतेहगढ़ चूड़िया रोड मामले शामिल हैं। भास्कर टीम ने स्नैचिंग, वाहन चोरी और हत्या के मामलों का एनालिसिस कर निकाले अपराध के हॉट स्पॉट।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *