डी-मार्ट को तीसरी-तिमाही में ₹856 करोड़ का मुनाफा:रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹18,100 करोड़; एक साल में कंपनी का शेयर सिर्फ 4% चढ़ा

रिटेल चेन डी-मार्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 855.78 करोड़ रुपए का मुनाफा (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 18.27% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में भी कंपनी को ₹723.54 करोड़ का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डी-मार्ट ने ऑपरेशन से ₹18,100.88 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 13.32% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹15,972.55 करोड़ रहा था। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू या राजस्व होता है। कंपनी का शेयर एक साल में सिर्फ 4% चढ़ा शुक्रवार को एवेन्यू सुपर-मार्ट (डी-मार्ट) का शेयर 0.45% बढ़कर 3,807 के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी का शेयर एक साल में सिर्फ 4% चढ़ा है। बीते 6 महीने में यह 9% और एक महीने में 1% गिरा है। सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट के फाउंडर हैं दमानी सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी हैं। उन्होंने डी-मार्ट की शुरुआत 2002 में मुंबई के पवई इलाके से की थी। यहां उन्होंने डी-मार्ट का पहला स्टोर ओपन किया था। 1999 में दमानी ने नई मुंबई के नेरुल में ‘अपना बाजार’ की एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, पर उन्हें यह मॉडल जमा नहीं था। डी-मार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था डी-मार्ट सुपरमार्केट चेन को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (ASL) ऑपरेट करती है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के CEO नेविल नोरोन्हा हैं। 68 साल के राधाकिशन दमानी की कंपनी डी-मार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था। डी-मार्ट 21 मार्च 2017 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, उस दिन कंपनी मार्केट कैप 39,988 करोड़ रुपए था। अब कंपनी का मार्केट कैप 2.48 लाख करोड़ रुपए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *