डुमरडीहा में वैशाख संक्रांति पर छऊ नृत्य कर कलाकारों ने सबका मन मोहा

भास्कर न्यूज| राजनगर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर डुमरडीहा में वैशाख संक्रांति पर धूमधाम से छऊ नृत्य एवं भेक्ता पाठ का आयोजन किया गया। भोक्ता पाठ के तहत देर रात को भक्त उपवास में खरकाई नदी में स्नान कर शिव शक्ति को समर्पित धार्मिक अनुष्ठान किया। भक्तों द्वारा झंडा एवं गोरिया भार का पूजन कर जगत क्षेत्र एवं गांव की खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामप्रधान राम प्रसाद महतो ने कहा कि छऊ नृत्य में चारों युगों का समावेश देखने को मिलता है। शिव शक्ति को समर्पित यात्रा घट अर्थात प्रारंभ घट का धार्मिक अनुष्ठान सतयुग का वृतांत है। वृंदावनी घट त्रेतायुग व गोरियाभार घट द्वापर युग का वृतांत है तथा कालिया घट को कामना घट भी कहा जाता है। छःऊ नृत्य शैववाद , वैष्णव वाद में पाए गए धार्मिक विषयों के साथ एक संरचित एवं लोक नृत्य उत्सव के रूप किया गया है। जिसमें कलाकारों ने नाभिक, मेघदूत, महिषासुर वध, हर पार्वती, राधा कृष्ण, पताका, रात्रि, माटिर मानुष, हरे कृष्णा, कुसुम कली, मान विद्या, गौर निताई, बान विद्या, सागर, धीवर आदि विषय पर छऊ नृत्य प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। नृत्य में नृत्य छऊ कला केंद्र विक्रमपुर, जागृति क्लब डुमरडीहा, आदिवासी क्लब डूमरडीहा डुगरीसाई, सिद्धेश्वर बाबा सुपलडीह, प्रगति कला केंद्र डुमरडीहा टोला बांधडुगरी एवं छऊ नृत्य कला केंद्र लखीपुर ने भाग लिया। छऊ नृत्य देखने के लिए आसपास एवं दूरदराज से लोग पहुंचे थे। जिसमें ओडिशा, बंगाल, बिहार से भी दर्शक पहुंचे थे। छऊ नृत्य में शामिल कलाकारों में प्रशांत पति, श्रीकांत महतो, प्रभास महतो, सुभाष महतो, दुबराज महतो, मोतीलाल महतो, रंजीत कैर्वत, सुकरा मंडल, जंगल कैर्वत, दामू बारिक, गुरु चरण महतो, चिनीवास महतो, रवींद्र महतो, सूरज कैर्वत,नरेश कैर्वत, कृष्णा कैर्वत, सुबोध महतो, अजीत कैर्वत, कृतिवास साहू, गंगाधर महतो, श्रीनिवास महतो, सुशील महतो, सूर्य प्रसाद महतो, भिकारी महाराणा, कपिल महतो, सोमनाथ महतो ,सुसेन महतो, गुरुचरण महतो, गणेश महतो, सुनामनी मेलगंडी, गोरी मेलगंडी, राजा लुगुन, लक्ष्मी लुगून, शिवा मेलगंडी, लक्ष्मण नाथ, पवन नाथ, रिंकू नाथ, पूर्ण चंद्र साहू, महादेव पति, राम प्रसाद महतो आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *