डूंगरपुर के जाने-माने रेस्क्यूकर्मी की सड़क हादसे में मौत:हजार से ज्यादा सांपों का कर चुके थे रेस्क्यू, जोगीवाड़ा के पास हुआ हादसा

सड़क हादसे में डूंगरपुर के प्रसिद्ध गोताखोर और रेस्क्यू कर्मी ललित श्रीमाल की मौत हो गई। साबला थाना क्षेत्र के जोगीवाड़ा के पास हुई बाइक दुर्घटना में उनके साथी भी घायल हुए हैं। साबला थानाधिकारी रघुवीर सिंह के अनुसार, 50 वर्षीय ललित श्रीमाल अपने साथी के साथ मंगलवार शाम को सांवला से डूंगरपुर लौट रहे थे। काब्जा रोड पर जोगीवाड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन या जानवर के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में श्रीमाल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललित श्रीमाल एक कुशल गोताखोर थे। कुओं और तालाबों में डूबे लोगों के शव निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन उन्हें विशेष रूप से बुलाते थे। वे प्रशासन की सिविल डिफेंस टीम के सदस्य भी थे। एक निपुण स्नेक कैचर के रूप में उन्होंने विषैले सांप, अजगर और मगरमच्छ सहित 1000 से अधिक जानवरों का सफल रेस्क्यू किया था। आबादी वाले क्षेत्रों में खतरनाक जानवरों के आने पर लोग उन्हें तुरंत बुला लेते थे। उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशासन ने उन्हें कई बार सम्मानित किया था। उनके निधन की खबर सुनकर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और गहरा शोक व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *