डूंगरपुर के साकिब का हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में चयन:राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल ओलंपियाड सहित कई प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

डूंगरपुर शहर के छात्र साकिब ने अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। हाल ही में उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय डिबेट कॉन्फ्रेंस के लिए चुना गया है। इसके अलावा साकिब ने राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल ओलंपियाड, एक प्रतिष्ठित साइंस ओलंपियाड और इसरो के युविका कार्यक्रम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साकिब की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय डिबेट कॉन्फ्रेंस के लिए उनका चयन है। उन्हें स्वयं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से आधिकारिक चयन पत्र प्राप्त हुआ है। इस सम्मान के लिए उन्हें अपनी कक्षा के ही नहीं, बल्कि कई बड़े और अनुभवी प्रतिभागियों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी। राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल ओलंपियाड 2025 में साकिब भारत के शीर्ष 160 छात्रों में शामिल हुए हैं और डूंगरपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भी उनकी उपलब्धि प्रेरणादायक है। एक प्रतिष्ठित साइंस ओलंपियाड में 6 लाख विद्यार्थियों में से उन्होंने उत्कृष्ट रैंक हासिल की, जिसके लिए उन्हें विशेष रिकमंडेशन लेटर मिला। साथ ही, साकिब का चयन भारत के प्रसिद्ध इसरो युविका कार्यक्रम में भी हुआ है, जिसमें देश भर से केवल चुनिंदा प्रतिभाओं को अवसर मिलता है। साकिब ने अपनी उपलब्धियों पर कहा, “मेरा लक्ष्य सिर्फ अपनी कक्षा में श्रेष्ठ बनना नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम सम्मान और गर्व के साथ प्रस्तुत करना है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *