डूंगरपुर में अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:कट्‌टों में भरकर बाइक से ले जा रहे थे गुजरात, डीएसटी ने की कार्रवाई

डूंगरपुर स्पेशल पुलिस टीम ने बाइक से शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सरथूना से डूका होकर गुजरात जाने वाले रास्ते पर 2 बाइक से अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सूचना मिली कि सरथूना से डूका के रास्ते होकर गुजरात में शराब की तस्करी की जा रही है। इस पर डीएसटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बॉर्डर के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने गुजरात नंबर की 2 बाइक को रुकवाया। बाइक पर कट्टे लटके हुए थे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनमें विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतले भरी हुई मिली, लेकिन दोनों के पास शराब ले जाने या रखने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में रसिक भाई (25) पुत्र रमन भाई डामोर निवासी तुम्बलिया थाना मेघरज जिला अरवल्ली गुजरात ओर भवानी सिंह उर्फ भली (25) पुत्र गला डामोर निवासी सरथूना थाना धम्बोला को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसटी ने शराब के साथ दोनों को पकड़कर धंबोला थाना पुलिस को सौंप दिया है। वही पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *