डूंगरपुर में शनिवार दोपहर के समय जाते हुए मानसून की बरसात हुई। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन धूप निकलने के साथ उमस का असर बढ़ गया। दोपहर को आसमान में घनघोर काले बादलों के साथ बरसात का दौर शुरू हो गया। इससे लोगो को गर्मी ओर उमस से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को डूंगरपुर में बारिश का येलो अलर्ट है। आज सुबह दिन खुलने के समय आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन दिन बढ़ने के साथ धूप निकल आई ओर गर्मी की वजह से उमस का असर बढ़ गया। लोग पसीने से भी तर बतर रहे। दोपहर ढाई बजे के बाद आसमान में घनघोर काले बादल छा गए। फिर हल्की बूंदाबादी शुरू हो गई। ठंडी हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ बरसात का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज बरसात का दौर चला। बारिश की वजह से दिनभर की उमस से राहत मिली। सड़कों पर भी पानी बहने लगा। बारिश का दौर कम होने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। डूंगरपुर शहर समेत आसपास के कई इलाकों में बरसात हुई।


