डूंगरपुर में ओवरलोड ऑटो पलटा, 11 लोग घायल:तीजवड मोड़ के पास हादसा, एक गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में तीजवड मोड़ के पास एक ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह ऑटो डूंगरपुर से उंदरडा की ओर जा रहा था। ऑटो में सामान के साथ-साथ क्षमता से अधिक सवारियां भी थीं। तीजवड मोड़ के पास पहुंचने पर ओवरलोड होने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। हादसे में घायल होने वालों में उंदरडा निवासी बाबूलाल पुत्र हाजा रोत, गौरव पुत्र मोहनलाल रोत, कपिल पुत्र राजू खराड़ी, हर्षिल पुत्र नारायण लाल कटारा, ममता पुत्री जीवा रोत, संसर पत्नी जीवा रोत, सपना पुत्री नारायणलाल खराड़ी, रोशनी पुत्री कांतिलाल खराड़ी शामिल हैं। इनके अलावा, पाटडा निवासी भारती पत्नी दिनेश परमार, प्रियंका बरांडा और सिंदडी खेरवाड़ा निवासी अमृतलाल पुत्र कालूराम परमार भी घायल हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *