डूंगरपुर में कुएं में गिरे लेपर्ड और जंगली सूअर:शिकार के दौरान हुआ हादसा, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र के आंतरी गांव में शिकार के चक्कर में एक शिकारी खुद भी फंस गया। एक लेपर्ड सूअर का शिकार करने के लिए पीछे दौड़ा। इस दौरान सूअर कुएं में गिर गया तो उसका पीछा कर रहा लेपर्ड भी कुएं में गिरा गया। दोनों कुएं में पानी के होने से सुरक्षित हैं। वन विभाग की टीम अब दोनों को कुएं से बाहर निकालकर रेस्क्यू के प्रयास कर रही है। वहीं एक ही कुएं में लेपर्ड और सूअर के गिरने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वरदा थाना क्षेत्र के आतरी गांव में हनुमान मंदिर के पीछे एक कुआं स्थित है। कुएं में से बुधवार सुबह लेपर्ड के दहाड़ने की आवाजें लोगों को सुनाई दी। जिस पर लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो कुएं में एक लेपर्ड और एक सूअर गिरा हुआ था। कुएं में 2 फीट तक ही पानी भरा हुआ था। जिससे दोनों सुरक्षित थे। लोगों ने सूअर का शिकार करते समय पीछे भागने से दोनों के कुएं में गिरने का आशंका जताई है। कुएं में लेपर्ड के गिरने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग की टीम ने लेपर्ड और सूअर को रेस्क्यू के लिए उदयपुर से ट्रंकुलाइज टीम को बुलाया है। टीम के आने के बाद दोनों को ट्रंकुलाइज कर रेस्क्यू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *