डूंगरपुर में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:हादसे में भाभी की मौत, देवर घायल; सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। शिव कॉलोनी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस के अनुसार, फावटा निवासी कैलाश रोत अपनी भाभी कांता देवी (45) को बाइक पर बैठाकर सागवाड़ा में डॉक्टर को दिखाने ले जा रहे थे। गलियाकोट मोड़ से पहले शिव कॉलोनी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कांता देवी को मृत घोषित कर दिया। कैलाश रोत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सागवाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *